फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-घाट नेशनल हाईवे पर सुधारीकरण का काम धीमा

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुधारीकरण कार्य पूरा नहीं होने से आवाजाही के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दन्यां, ध्याडी से पनार तक सफर करना दूभर हो गया है। सड़क में बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन


दन्यां निवासी भाजपा कार्यकर्ता हरीश दरम्वाल ने बताया कि हस्तांतरित होने के पांच साल बाद भी अल्मोड़ा-घाट एनएच में सुधारीकरण का काम अधूरा है। पूर्व में सड़क पर डामरीकरण और कलवर्ट बनाने के लिए टेंडर हुए थे लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे इस मार्ग से सफर करना दुश्वार हो गया है। मार्ग पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर गड्ढ़ों में पानी भर जाता है जिससे सड़क में ही तालाब बन जाता है। बरसात में सड़क की हालत अधिक खराब हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में रपटकर अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सुरक्षा दीवारें टूटने से मार्ग काफी संकरा भी हो गया है। शादियों के सीजन में इस मार्ग में वाहनों का दबाव बढ़ा है लेकिन सड़क की हालत नहीं सुधरने से यात्रा के दौरान लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर मार्ग का सुधारीकरण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
मरीज और तीमारदार परेशान

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पेटशाल, मनियागर, दन्यां, चितई, बाड़ेछीना, सील, आरतोला, तोली, खिरमोली, गुरुड़ाबांज समेत कई क्षेत्रों को जोड़ता है। इसी मार्ग से स्थानीय लोग गंभीर मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को हयर सेंटर ले जाते हैं। सड़क खराब होने से मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुधारीकरण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जून माह तक अल्मोड़ा-घाट मार्ग में हाटमिक्स का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता एनएच लोनिवि रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें