फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 17 घंटे पंपिंग ठप, अल्मोड़ा में जल संकट

Thu, 10 Apr 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 33 केवी बिजली लाइन में पेड़ गिरने से कोसी में जल संस्थान के चारों पंप 17 घंटे ठप रहे। पंपिंग नहीं होने से नगर के जलाशयों में पानी लिफ्ट नहीं हो सका। इससे नगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी आपूर्ति ठप रही। एक लाख से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को आंधी, तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। अंधड़ के दौरान 5.45 बजे 33 केवी बिजली लाइन पर कोसी क्षेत्र में पेड़ गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से कोसी पंपिंग योजना के कोसी स्थित चार पंप ठप हो गए। पंपिंग नहीं होने से नगर के जलाशयों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। इस कारण नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, माल रोड, ढूंगाधारा, पोखरखाली समेत आसपास के क्षेत्रोंं में जलापूर्ति ठप रही।
कई लोगों का स्टोर किया गया पानी भी खत्म हो गया। छात्र-छात्राओं, नौकरी पेशा लोगों को अधिक दिक्कतें हुईं। लोग पानी का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया।
विज्ञापन

कई लोगों ने हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद कोसी क्षेत्र के चारों पंपों से पंपिंग सुचारू हुई। शुक्रवार से जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें