फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षक गायब, प्राथमिक स्कूल बुघाण तीन दिन रहा बंद

Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के चंद दिनों बाद ही सरकारी स्कूलों में अव्यवस्था की पोल खुल गई। लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बुघाण में तैनात शिक्षकों के गायब होने से तीन दिन स्कूल में ताला लटका रहा। चौथे दिन व्यवस्था में शिक्षक भेजा गया तब जाकर विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हुआ।
विज्ञापन

अभिभावकों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय बुघाण में दो नियमित शिक्षक कार्यरत थे। एक शिक्षक पूर्व में अवकाश में चल रहे थे। एक मात्र शिक्षक के भरोसे पढ़ाई हो रही थी लेकिन अब वह भी अचानक गायब हो गए। इस कारण तीन दिन स्कूल में ताला लटका रहा। स्कूल पहुंचे बच्चों को बैरंग लौटना पड़ा। अभिभावकों ने शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने शुक्रवार को आनन-फानन में व्यवस्था में एक शिक्षक को स्कूल में भेजा तब जाकर विद्यालय का ताला खुल पाया और बच्चों की कक्षाएं संचालित हुईं। अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अभिभावक इस मामले में शनिवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लमगड़ा ब्लॉक के प्रशासक विक्रम सिंह बगड़वाल, कुमाऊं विवि नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धौनी, राजेश पांडे, गिरीश चंद्र, दीपक बजेठा, महेंद्र धौनी, विशन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लमगड़ा की बीईओ को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें