फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में बिजली, पानी की समस्याओं का किया समाधान

Fri, 28 Mar 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर लमगड़ा विकासखंड के अटल उत्कृष्ट जीआईसी में जन सेवा थीम पर बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में लोगों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, किसानों और विभागीय कार्मिकों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने कृत्रिम उपकरण, बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट, सहकारिता विभाग ने काश्तकारों के चेक बांटे।
स्वास्थ विभाग ने दिव्यांग प्रमाणपत्र, कृषि विभाग ने कृषि उपकरण आदि का वितरण किया। छात्राओं और महिलाओं ने लोक गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिविर में प्रशासक क्षेत्र पंचायत लमगड़ा विक्रम बगड़वाल, उपजिलाधिकारी जैंती भनोली एनएस नगनयाल, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुलबे सहित जनप्रतिनिधि और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें