फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उक्रांद 10 मार्च को उलाहना पत्र देकर विरोध दर्ज कराएगा

Sat, 08 Mar 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/ द्वाराहाट। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कठैत ने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ के लोगों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जो पहाड़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा ईमानदार है, तो उसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।
कठैत ने विधानसभा में मौजूद 68 विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि उक्रांद 10 मार्च को इन विधायकों को उलाहना पत्र देकर उनकी चुप्पी के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा। कठैत ने भू कानून और यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को लेकर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को प्रयोगशाला बनाया जा रहा है और संस्कृति के खिलाफ लिव-इन रिलेशन को मान्यता दी जा रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू कानून बनाने की मांग को दोहराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें