फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 10 दिन बाद खुला हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे

Mon, 06 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार 10 दिन बाद हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर 12 बजे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, रास्ता खोले जाने के तुरंत बाद फिर से पत्थर गिरने लगे तो दो बार यातायात बंद करना पड़ा, लेकिन बाद में यह सुचारु हो गया। अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रात नौ से सुबह छह बजे तक वाहनों का आवागमन पूर्ववत बंद रहेगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब की पहाड़ी से अगस्त से भूस्खलन के साथ सड़क के धंसने से आवाजाही बाधित हो गई थी। इस कारण यात्रियों को रानीखेत और शहरफाटक होते हुए अधिक किराया देकर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ या बागेश्वर की ओर जाना पड़ रहा था।
एनएच के अधिकारियों ने भूवैज्ञानिक आरसी उपाध्याय के नेतृत्व में क्वारब की पहाड़ी के ऊपरी सतह पर कमजोर हिस्से को काटकर मलबे का निस्तारण कराया। इस तरह सोमवार दोपहर 12 बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन शुरू होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें