फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर आवाजाही न होने से सैलानियों को हो रही दिक्कत

Tue, 31 Dec 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहने से वर्षांत और नए साल का जश्न मनाने के लिए अल्मोड़ा आने वाले सैलानियों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करने पर उन्हें 50 किमी अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा।
विज्ञापन

क्वारब में हालात नहीं सुधर रहे हैं। मंगलवार को क्वारब में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे। जेसीबी से मलबा हटाया गया लेकिन फिर से रुक-रुक कर मलबा गिरता रहा।
क्वारब में खतरे के दृष्टिगत अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे-बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद है। वर्षांत और नए साल का जश्न मनाने के लिए अल्मोड़ा आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को वाया रानीखेत से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे जहां 50 किमी अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे गंतव्य तक पहुंचने में भी समय लग रहा है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि क्वारब में यातायात सुचारू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें