फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश के चलते नहीं चलीं रोडवेज की तीन सेवाएं

Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश में रोडवेज की तीन सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसों के लिए यात्रियों को भटकना पड़ा। केमू स्टेशन पर भी यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। शीतलहर के चलते यात्री ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


सोमवार को टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। कई यात्री केमू स्टेशन पहुंचे। वहां भी यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। बारिश और बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड के चलते स्टेशन पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री दीनानाथ ने बताया कि रोडवेज बस स्थगित रहने पर केमू स्टेशन पहुंचा तो वहां भी बस के लिए इंतजार करना पड़ा। ठंड में बस नहीं मिलने से काफी दिक्कतें हो रही है। एक अन्य यात्री दीपिका कुमारी ने बताया कि आधा घंटे से अधिक समय हो गया है लेकिन गंतव्य को जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए। इधर रोडवेज के फोरमैन सुरेश नेगी का कहना है कि चालकों की कमी से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें