अल्मोड़ा। मालवाहक पिकअप में नौ सवारियां बिठाकर उनकी जान जोखिम में डालने पर एक पिकअप, ट्रिपल राइडिंग में दो मोटरसाइकिल को सीज किया गया है। ओवरलोडिंग करने पर 14 वाहनों का चालान काटा गया। 17 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।
थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना भतरौजखान क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भिकियासैंण चौकी क्षेत्र में एक माल वाहक पिकअप में नौ यात्री सवार थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पिकअप को सीज किया गया। ओवर सवारी बैठाने पर दो बस, चार टैक्सी बुलेरो चालकों का कोर्ट चालान किया गया। सभी सात वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुत की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 50 वाहन चालकों के चालान किए गए।
सल्ट थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो बाइक चालक तीन सवारी बैठाकर वाहन चला रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज किया है। ओवरलोडिंग पर चार बस, 02 मैक्स और दो डंपर का कोर्ट का चालान किया गया। सभी 10 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अन्य 19 वाहन चालकों के नकद चालान किए गए। अल्मोड़ा- बाड़ेछीना- धौलछीना रूट पर 33 वाहनों के चालान काटे गए।