फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आरासल्पड़ में आठ विषयों में एक भी नियमित शिक्षक नहीं

Wed, 06 Nov 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी आरासल्पड़ शिक्षकों की कमी का सामना कर रहा है। आठ पदों पर एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। इन पदों पर अतिथि शिक्षकों की भी पूरी तैनाती नहीं है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मुख्य भाग आरासल्पड़ स्थित जीआईसी में सृजित पदों के सापेक्ष शिक्षकों की तैनाती नहीं है। इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं के नौ पद सृजित हैं लेकिन संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल विषयों में नियमित शिक्षक नहीं हैं। एलटी संवर्ग में अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिंदी विषयों के शिक्षक नहीं हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अतिथि शिक्षकों की भी पूरी तैनाती नहीं है।
विज्ञापन


सात साल से प्रधानाचार्य का इंतजार
अल्मोड़ा। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद 2017 से रिक्त है। प्रधानाचार्य का प्रभार एक शिक्षक को दिया गया है। इससे भी शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने रिक्त पदों पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की।
शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी है। अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। जिन विषयों में अतिथि शिक्षक नहीं हैं, उनमें तैनाती की जाएगी। अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें