माल रोड से जीआईसी रोड को जाने वाला रास्ता इस तरह बदहाल हो गया है। संवाद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के बदहाल रास्तों पर आवाजाही करना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पटाल को उखाड़कर लगाए गए पत्थर जगह- जगह टूट गए हैं। कई स्थानों पर उनके स्थानों पर नये पत्थर नहीं लगाए गए हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने नगर निगम से जल्द बदहाल रास्तों को ठीक करने की मांग की है।
बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने नगर के बदहाल रास्तों की पड़ताल की। लाला बाजार, चौक बाजार, जोहरी बाजार, हुक्का क्लब को जाने वाला रास्ता बदहाल है। रास्तों पर लगाए पत्थर टूटने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। टीम एसएसजे परिसर को जोड़ने वाले रास्ते पर पहुूंची ये रास्ता भी बदहाल मिला।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि बदहाल रास्ते में आए दिन लोग गिरते हैं। इसके बाद टीम टैक्सी