फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कैंडल मार्च निकाल मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 02 May 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत/धौलछीना/द्वाराहाट। आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरानी पेंशन बहाली मंच (एनएमओपीएस) के बैनर तलेेेेेेे शिक्षकों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने पर्यटकों की नृशंस हत्या को मानवता के विरुद्ध सबसे बड़ा अपराध बताया। उन्होंनेे कहा कि आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि भविष्य में वे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न कर सकें।
विज्ञापन


रानीखेत में मंच ने बीते बृहस्पतिवार देर शाम विजय चौक से कैंडल मार्च निकाला जो रोडवेज स्टेशन व सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। हमले के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों और शिक्षकों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त शिक्षक-कर्मचारी प्रभावित परिवारों व सरकार के साथ खड़े हैं। वहां, किशोर जोशी, जीवन चंद्र तिवारी, मनोज पाठक, ललित पालीवाल, मनोज जोशी, दिनेश भंडारी, टीका आर्या, प्रताप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

इधर, धौलछीना में एनएमओपीएस की भैंसियाछाना ब्लॉक इकाई ने बीते बृहस्पतिवार देर शाम धौलछीना बाजार में कैंडल मार्च निकाला और आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, गोपाल सिंह मेहरा, संजय जीना, प्रशांत रावत, उमेद सिंह मनराल, संजीव शुक्ला समेत कई कर्मचारी व शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, एनएमओपीएस की द्वाराहाट ब्लॉक इकाई के बैनर तले कर्मचारियों और शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने घटनाको कायराना हमला बताया और इस कृत्य का माकूल जवाब देने की मांग की। कार्यक्रम में मोहन जोशी, नंदाबल्लभ मैनाली, केपीएस अधिकारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, युगल मठपाल, पुष्कर कुंवर, कंचन भंडारी, डॉ. विकास समेत भूतपूर्व सैनिक संगठन, व्यापार मंडल, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनों के लोग शामिल रहे।


कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बीते बृहस्पतिवार को एनएमओपीएस के बैनर तले क्षेत्र के शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला और तहसील परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र घुघत्याल, भूपेंद्र अधिकारी, गौरव रावत, बीडी शर्मा, पीपी जोशी, महेश चंद्र, शेखर पांडे, सतीश पांडेय, नवीन टम्टा, परवेज जहां आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें