फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक स्तर में सुधार लाकर बढ़ाएं छात्र संख्या : सौन

Thu, 17 Apr 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं मंडल के अपर निदेश माध्यमिक गजेंद्र सिंह सौन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में घटती छात्र संख्या को चिंतनीय बताते हुए शैक्षणिक स्तर बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर निदेशक ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और बच्चों से संवाद करते हुए कई विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें ताकि विद्यालय में छात्र संख्या में इजाफा हो। वर्तमान में इस विद्यालय में केवल 136 छात्राएं पंजीकृत हैं जबकि शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है। इस स्थिति को चिंताजनक बताया और सुधार लाकर यह संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें