फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनसुनी से पारा चढ़ा तो आमरण अनशन पर बैठे

Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलित द्वाराहाट ब्लॉक के धन्यारी ग्रामसभा के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को छठे दिन से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। गांव के मंदिर में चल रहा आंदोलन अनसुनी से अब जोर पकड़ने लगा है। गांव के ललित सिंह, पान सिंह, जगदीश सिंह और प्रकाश सिंह आमरण अनशन पर डट गए हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से ग्रामीण बसेड़ा बैंड-कूना-धन्यारी-तिपौला डेढ़ किमी मोटरमार्ग का निर्माण करने, पंपिंग पेयजल योजना खीरोघाटी के कार्यों की जांच करने और वर्ष 2021 से क्षतिग्रस्त योजना दौलाड़गूंठ-धन्यारी ग्रेविटी पेयजल योजना के तहत दिए जा रहे पानी के बिलों पर रोक लगाने की मांगों के लिए आंदोलित हैं। धरने से आंदोलन क्रमिक अनशन में बदला और अब आमरण अनशन शुरू हो चुका है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे और मांग पूरी हुए बिना नहीं मानेंगे। अनशन स्थल पर कई ग्रामीण धरने पर भी डटे रहे। भूपेंद्र सिंह अधिकारी, बीरबल सिंह, हरीश सिंह, दीवान सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, गोपा अधिकारी, रेवा देवी, रमा देवी, माया देवी और नंदी देवी समेत कई महिला और पुरुष धरने पर डटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनसुनी के लिए आक्रोश जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें