द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एनएमओपीएस के आह्वान पर नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) के विरोध में गैरसैंण में प्रस्तावित विशाल आक्रोश रैली में प्रतिभाग करने द्वाराहाट ब्लॉक से पेंशन बहाली मंच के 100 से अधिक शिक्षक-कर्मचारी रवाना हो गए हैं।
द्वाराहाट त्रिमूर्ति चौक से शिक्षक-कर्मचारियों को राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय महामंत्री केपीएस अधिकारी और राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जोधा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि कर्मचारी पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ अपने पूरा जीवन सरकारी सेवा में लगाता है लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद उसे पेंशन से वंचित कर देना अमानवीय है, जबकि पेंशन ही कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी होती है।
सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के बजाय एनपीएस और यूपीएस के मकड़जाल में उलझा रही है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
यहां से एनएमओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन जोशी, सचिव नंदाबल्लभ मैनाली, महिला अध्यक्ष प्रीति अधिकारी के नेतृत्व में 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी गैरसैंण रवाना हुए। संवाद