फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अदरक का बीज पाने के लिए होड़, वितरकों के छूटे पसीने

Thu, 03 Apr 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जैसे ही यहां उद्यान विभाग के केंद्र पर बृहस्पतिवार को अदरक का बीज बंटने की भनक लगी तो क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में पहुंच गए। बीज पाने के लिए होड़ लग गई। इस होड़ के कारण उद्यान कर्मियों के बीज बांटने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान काफी समय से अदरक के बीज का इंतजार कर रहे थे। इधर अदरक का बीज उद्यान विभाग के केंद्र में पहुंचा। जैसे ही पता चला तो बीज प्राप्त करने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई।
सुबह से ही किसानों का पहुंचना शुरू हो गया और सुबह नौ बजे तक देेखते ही देखते लंबी कतार लग गई। अपनी बारी के लिए धक्का-मुक्की की नौबत भी आई। ऐसे में उद्यान विभाग के कर्मियों को बीज वितरण में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बमुश्किल बीज वितरण किया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक चंदन लाल बाल्मीकि ने बताया कि 54 क्विंटल अदरक का बीज क्षेत्र में पहुंचा था जिसमें से 42 कुंतल बीज बांट दिया गया है। बीज वितरण करने में विनोद कुमार जोशी, दीवान नाथ गोस्वामी, मदन गिरी गोस्वामी ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें