फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन गांवों के 50 परिवार एक हफ्ते से बिजली संकट का कर रहे सामना

Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। तहसील अंतर्गत ग्राम सभा नैल के तीन गांवों मल्ली बाखली, ठाड़ीधार, बगड़ू बाखली के करीब 50 परिवार एक सप्ताह से अंधेरे में रातें काटने के लिए मजबूर हैं। यहां बिजली आपूर्ति प्रभावित चल रही है। यह समस्या गांव में लगे 25 केवि का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से पैदा हुई है। इसकी आधी-अधूरी मरम्मत की गई है।
विज्ञापन


नैल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह घुघत्याल ने बताया कि शिव मंदिर के पास स्थित गांव का ट्रांसफार्मर बीते 13 मार्च को फुंक गया था। तब से बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी तो दो बार कर्मचारी आए और मरम्मत कर चले गए। ग्रामीणों की शिकायत है कि सिर्फ एक फेस में बिजली सप्लाई देकर व्यवस्था की इतिश्री कर ली गई। इससे ज्यों ही सांझ ढलते लोड बढ़ रहा है तो रोशनी बेहद कम हो रही है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गृह परीक्षा दे रहे बच्चे भी परेशान हैं। क्षेत्र के पवन सिंह, रघुवर सिंह, प्रताप सिंह, दौलत सिंह, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह और नंदन सिंह आदि कई लोगों ने ट्रांसफार्मर की पूरी मरम्मत करने की मांग की है।


गांवों में बिजली संबंधी परेशानी संज्ञान में आई थी। इसके बाद ट्रांसफार्मर रिपेयर कर दिया था। अगर अभी भी दिक्कत है, तो कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज उपाध्याय, जेई ऊर्जा निगम, स्याल्दे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें