फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंत्री अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा

Mon, 10 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीते दिनों विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित टिप्पणी को लेकर अब उत्तराखंड क्रांति दल ने मोर्चा खोल दिया है। उक्रांद नेताओं ने मंत्री अग्रवाल व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की बर्खास्तगी की मांग का ज्ञापन सोमवार को प्रधानमंत्री को भेजा। यह ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज को सौंपा।
विज्ञापन

उक्रांद नेताओं ने कहा कि विधानसभा सत्र में पहाड़ के खिलाफ अमर्यादित व असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल कर मंत्री ने पहाड़ विरोधी चेहरा उजागर किया है। उक्रांद नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आंदोलनकारियों को सड़क छाप कहकर आग में घी डालने का काम किया है।
ज्ञापन में मंत्री अग्रवाल को मंत्रिमंडल से अविलंब बर्खास्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी भेजी गई है। शीघ्र कदम नहीं उठने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, रानीखेत जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला, एड. हेम रावत, वीरेंद्र बजेठा, मनोज रावत, प्रकाश जोशी, सुरेश राम, गोपाल रौतेला, सुशील साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें