फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब के डेंजर जाेन में फिर आया मलबा, सात घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे

Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-क्वारब नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर क्वारब के डेंजर जाेन के पास रविवार की सुबह फिर मलबा और बोल्डर मुख्य मार्ग पर आ गए। इस कारण इस मार्ग पर वाहनाें की आवाजाही करीब सात घंटों तक बंद रही। सूचना मिलने के बाद एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नेशनल हाईवे को खोलने के लिए मशक्कत शुरू कर दी।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से अल्माेड़ा जिले की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। अल्माेड़ा-क्वारब नेशनल हाईवे 109 पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। 13 सितंबर के आसपास इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित करनी पड़ गई थी। मौसम ठीक होने के बाद इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल तो दिया गया था लेकिन रविवार की सुबह इस मार्ग पर हल्द्वानी की तरफ फिर से बोल्डर और मलबा मुख्य मार्ग पर आ गए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से बंद हो गई।
सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से इस मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू करवा दिया। घंटों की मशक्कत के बाद भी मार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मार्ग पर अल्मोड़ा की तरफ से एक और जेसीबी मौके पर भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाकर इसे आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जाम में फंसे रहे सैकड़ों यात्री और वाहन

हाईवे पर रविवार की सुबह फिर से मलबा और बोल्डर आने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। सैकड़ों यात्री और वाहन यहां जाम में फंसे रहे। कई लोग यहां से बैरंग लौटने को भी मजबूर हुए।

मलबा और बोल्डर आते ही इन्हें मार्ग से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दोपहर बाद मौके पर दूसरी जेसीबी भेजी गई है। मार्ग को देर शाम अथवा रात तक खोल दिया जाएगा। -महेंद्र कुमार, ईई, एनएच, रानीखेत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें