फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत-रामनगर हाईवे पर 50 लाख से बनकर तैयार वैली ब्रिज

Sun, 28 Jul 2024 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार रानीखेत-खैरना-रामनगर स्टेट हाईवे पर 50 लाख रुपये से वैली ब्रिज बनकर तैयार हुआ है। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के लिए चार दिन और इंतजार करना होगा। लोनिवि के मुताबिक एक अगस्त को इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाले प्रमुख रानीखेत-खैरना-रामनगर हाईवे पर बीते छह जुलाई को भारी बारिश के बाद उफान पर आया पन्याली नाला मोहान के पास पुल को बहा ले गया। पुल बहने से इस हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। ऐसे में रानीखेत, भतरौंजखान, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ अन्य स्थानों के लिए वाहन, पर्यटक और यात्री वैकल्पिक मार्ग चिमटाखाल से आवाजाही कर रहे हैं। लोनिवि ने यहां 30 मीटर लंबे वैली ब्रिज का निर्माण कर लिया है। 50 लाख रुपये से पुल बनकर तैयार है। लोनिवि के मुताबिक सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री को सूखने के लिए कुछ दिन का समय लगेगा। विभाग का दावा है कि एक अगस्त से इस पुल से वाहन गुजरेंगे और हाईवे पर फिर से आवाजाही शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन



रानीखेत-रामनगर हाईवे पर वैली ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। एक अगस्त को इस पुल को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।

ओंकार पांडे, ईई, लोक निर्माण विभाग, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें