फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में गिरने के कगार पर खंभे, पेड़ों के सहारे बिजली लाइन

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम की लापरवाही सल्ट विकासखंड के लोगों पर भारी पड़ सकती है। यहां बिजली के खंभे गिरने के कगार पर हैं और पेड़ों के सहारे बिजली लाइन खींची गई है। हल्की बारिश या अंधड़ में पेड़ों से होकर गुजर रहीं लाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन


सल्ट ब्लॉक के बड़े क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने के लिए निगम ने कफल्टा क्षेत्र से होते हुए हाईटेंशन लाइन बिछाई है। लाइन में कई खंभे टेड़े होकर गिरने के कगार पर हैं तो कई जगह लाइन को पेड़ों से बांधा गया है। ऐसे में करंट का खतरा है। ग्रामीण कई बार निगम के अधिकारियों से लाइनों और खंभों को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।


ठेकेदारों पर नहीं अधिकारियों का अंकुश
अल्मोड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम ने जिले में बिजली की लाइनों के अनुरक्षण का कार्य ठेकेदारों के जिम्मे सौंपा है। निगम का ठेकेदारों पर कोई अंकुश नहीं है।
विज्ञापन

मानसून काल में कई दिनों तक गुल रहती है बिजली
अल्मोड़ा। निगम की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मानसून काल में भुगतना पड़ता है। मानसूनकाल में बारिश या अंधड़ से लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई दिनों तक बिजली गुल रहती है।

बिजली व्यवस्था सुचारू रखने और लाइनों के अनुरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है। निगम के निर्देशों के बाद अगर इस तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एई, यूपीसीएल, रानीखेत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें