अल्मोड़ा। लोगों की छत और बंजर भूमि रोजगार का जरिया बन रही है। जिले में बिजली खपत कम करने के लिए संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत 316 और सीएम सौर स्वरोजगार योजना के तहत 48 सोलर प्लांट स्थापित किए हैं। पांच सरकारी भवनों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित किए हैं।
जिले में पीएम सूर्य घर योजना के तहत उरेडा को मिले 316 आवेदनों के सापेक्ष सभी स्थानों पर एक से 10 किलो वॉट सोलर प्लांट स्थापित हुए।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 20, 25, 50, 100 और 200 वॉट के 48 सोलर प्लांट स्थापित किए। लक्ष्य पूरा होने के चलते योजना 30 प्रस्ताव विभाग में लंबित हैं। पांच सरकारी भवनों की छतों पर भी प्लांट लग चुके हैं। 10 सरकारी भवन, 50 प्राथमिक स्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेज के भवनों की छतों में सोलर प्लांट लगाने के प्रस्ताव निदेशालय को भेजे हैं।