फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अब छुट्टियों के दिन भी बिना रुकावट के मिलेंगी डाक सेवाएं

Wed, 06 Aug 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नौकरी के चलते कार्य दिवस के दौरान स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग नहीं कर सके तो घबराए नहीं। डाक विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने की अनूठी पहल की है। अब लोगों को सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन भी डाकघरों में स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

डाक विभाग ने अल्मोड़ा प्रधान डाकघर, रानीखेत हेड पोस्ट ऑफिस और बागेश्वर मुख्य डाकघर को रविवार और छुट्टी के दिन भी खोलने का निर्णय लिया है। डाक कर्मचारी इन डाकघरों में तीन से चार घंटे अतिरिक्त समय के लिए अपनी सेवाएं देंगे। इससे नौकरी के चलते जरूरी पार्सल बुकिंग और स्पीड पोस्ट नहीं कर पाने वाले लोगों को राहत पहुंचेगी। विद्यार्थी भी छुट्टी के दिन अपने जरूरी दस्तावेज और आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट कर सकेंगे। इस समय पर उनका आवेदन पत्र संबंधित विभाग तक पहुंच सकेगा।
किन डाकघरों में कितना कार्य समय बढ़ा
- पार्सल बुकिंग और स्पीड पोस्ट के लिए अल्मोड़ा प्रधान डाकघर चार घंटे, बागेश्वर मुख्य डाकघर तीन, रानीखेत हेड ऑफिस चार, अल्मोड़ा लाला बाजार डाकघर दो, रानीखेत डाकघर दो, बैजनाथ डाकघर दो, भिकियासैंण दो, गनाई दो, पुनवानौला एक और द्याराहाट डाकघर एक घंटे अतिरिक्त समय तक खोले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

- डाक विभाग ने अब सार्वजनिक अवकाश और रविवार को भी मंडल के तीन मुख्य डाकघरों को खोलने का निर्णय लिया है। पार्सल बुकिंग और स्पीड पोस्ट के लिए भी डाकघरों में अतिरिक्त समय बढ़ाया है। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन


जीवन सिंह बोरा, डाक अधीक्षक, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें