फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राजस्व कर्मी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे

Thu, 05 Jun 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजस्व कर्मियों का खतौनी में अंश निर्धारण की समस्याओं के समाधान और राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन करने मांग पर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। बुधवार को तहसील कार्यालय में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवकों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन नहीं किया। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कहा कि खतौनी में अंश निर्धारण में कई समस्याएं आ रही हैं। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहां संघ के तहसील अध्यक्ष पंकज शर्मा, महेंद्र सिंह कैड़ा, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र सिंह मेहरा, कुलदीप जोशी, प्रवीण सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें