फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: असाइनमेंट शुल्क के विरोध में छात्रों ने जलाया विवि प्रबंधन का पुतला

Mon, 26 May 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने असाइनमेंट के नाम पर 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला जलाया। आक्रोशित छात्रों ने विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों से लिया गया अतिरिक्त शुल्क उन्हें वापस लौटाने की मांग उठाई। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे छात्रों ने कहा कि विद्यार्थियों पर असाइनमेंट के नाम पर अतिरिक्त शुल्क थोपना अन्यायपूर्ण है।छात्र नेता राहुल धामी ने कहा कि परिसर में कई छात्र- छात्राओं के लिए फीस तक के पैसे जुटाना चुनौती बना रहता है। अब असाइनमेंट शुल्क का बोझ उनकी मुश्किलों को ओर बढ़ा रहा है। वहां पर भूपेंद्र कोरंगा, राजकमल जोशी, विशाल बिष्ट, सचिन, संतोष धामी, तन्मय जोशी, विनीत मेहरा, निशा, दीक्षा, तारा दत्त उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें