अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर को जोड़ने वाले पैदल रास्ते के क्षतिग्रस्त होने से छात्र- छात्राओं के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है। इस सीसी मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं। छात्र-छात्राओं के साथ ही इस रास्ते का प्रयोग खत्याड़ी, इंद्रा कॉलोनी, जोशी खोला के लोग आवाजाही के लिए करते है। रात के समय रास्ते में अंधेरा छाने से उनकी परेशानी और भी बढ़ रही है। इसके बावजूद रास्ते के सुधारीकरण के प्रयास नहीं होने से छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। संवाद