फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर 15 तक रात में आवाजाही रहेगी बंद

Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर एक बार फिर रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक बढ़ा दी गई है। अब एक से 15 मई तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच एनएच पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि क्वारब में लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया। इस दौरान विकल्प मार्ग के रूप में अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक और खैरना- रानीखेत मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें