अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग में तैनात पंप ऑपरेटरों ने तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने और समायोजन की मांग पर डीएम आलोक कुमार पांडेय का ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी दी है।
बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पंप चालकों ने कहा कि 25 वर्षों से वह नलकूपों और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभाग को कई बार अपने समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि 200 आपॅरेटरों को जनवरी से मार्च तक के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में उनके लिए अपने परिवार का भरण पोषण करना चुनौती बना हुआ है। उन्होंने समान काम का समान वेतन देने और विभाग में उन्हें समायोजन करने की मांग उठाई। वहां एमके पांडे, शांति बिष्ट, भावना जुयाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दान सिंह, दीपक सिंह, हेमा देवी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।