अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के मुख्य द्वार के समीप लगा कूड़े का ढ़ेर सांस्कृति नगरी की छवि को धूमिल कर रहा है। यहां अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों के हजारों छात्र- छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं। इसी रास्ते का प्रयोग परिसर पहुंचने के लिए करते हैं। कूड़े से उठती दुर्गंध से विद्यार्थियों को संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है लेकिन लंबे समय बाद भी कूड़े की सफाई नहीं होने से क्षेत्र के लोगाें और विद्यार्थियों में नाराजगी है। संवाद