फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विधायक ने दैनिक श्रमिकों के आंदोलन को दिया समर्थन

Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान में कार्यरत दैनिक श्रमिकों के सर्विस ब्रेक लागू किए जाने के विरोध में आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को विधायक मनोज तिवारी ने श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संस्थान में 25 वर्षों से सेवाएं दे रहे श्रमिकों को सेवा से बाहर करना उचित नहीं है, इस उम्र में उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।
तिवारी ने कहा कि पहले कभी सर्विस ब्रेक जैसा नियम लागू नहीं हुआ, तो अब इसे क्यों लागू किया जा रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों पर जबरन थोपे जा रहे नियम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि संस्थान उनकी सेवा हर साल एक दिन के लिए रोककर उन्हें लगातार सेवा से बाहर करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने पुराने नियमों के आधार पर ही सेवा जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें