फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नया अनुबंध कराने के विरोध में उतरे संविदा कर्मी

Wed, 10 Jul 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में तैनात संविदा कर्मियों ने नया अनुबंध कराने के विरोध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह से वार्ता की। उन्होंने बगैर पूर्व सूचना के कर्मियों की सेवा समाप्त करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसजे विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र मठपाल के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय पहुंचे संविदा कर्मियों ने कहा कि वे 15 वर्षों से परिसर में सेवाएं दे रहे हैं। अब उनसे नया अनुबंध भरवाया जा रहा है। नाराजगी जताते हुए कहा कि अनुबंध के मुताबिक बिना पूर्व सूचना के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। नई भर्ती कर पुराने कर्मचारियों को हटाने की बात सामने आ रही है। कहा कि उन्हें नियमित करने के बजाय उनसे नया अनुबंध कराना न्याय संगत नहीं है। यदि उनकी सेवाएं समाप्त की गईं तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सचिव राजेंद्र सिंह राणा, रवि कनवाल, पूरन मेहता, हेमलता अवस्थी, जानकी बिष्ट, पूरन कनवाल, सुंदर सिंह बिष्ट सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें