फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टैक्सी स्टैंड में पेयजल न होने से यात्री बेहाल

Sat, 22 Jun 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लिंक मार्ग पर स्थित टैक्सी स्टैंड में यात्रियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। पालिका और टैक्सी यूनियन दोनों ही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के नाम पर टैक्सी संचालकों से शुल्क तो वसूल रहे हैं लेकिन यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। ऐसे में यात्रियों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड से रोज हल्द्वानी, रानीखेत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, लमगड़ा, शहरफाटक समेत कई स्थानों को 250 से अधिक टैक्सियों का संचालन किया जाता है। इनमें एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। टैक्सी स्टैंड के संचालन के लिए पालिका टैक्सी यूनियन से शुल्क ले रही है। यूनियन भी टैक्सी संचालकों से सुविधा शुल्क ले रही है। दोनों जिम्मेदारों ने यात्रियों की सुविधा को अनदेखा किया है। टैक्सी स्टैंड में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। टैक्सी से सफर करने वाले यात्री प्यास बुझाने के लिए दुकानों से बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं। टैक्सी स्टैंड पर सड़क किनारे नालियों की भी नियमित सफाई नहीं होने से दुर्गंध से भी यात्री परेशान हैं। संवाद





यात्री बोले

टैक्सी स्टैंड में पेयजल की कोई व्यवस्था न होने से दुकानों से बोतल बंद पानी लेकर काम चला रहे हैं। पेयजल की व्यवस्था जरूरी है।

मनोहर थापा, अल्मोड़ा ।





टैक्सी स्टैंड में पानी के लिए भटकना पड़ता है। पेयजल की व्यवस्था न होने से हर यात्री परेशान है। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।

कुंदन राम, अल्मोड़ा।





नहीं घूमे रोडवेज की चार बसों के चक्के

अल्मोड़ा। शुक्रवार को रोडवेज की टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून बसों का संचालन ठप रहा। बस का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। यात्री टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों को टैक्सी स्टैंड में पानी की व्यवस्था करने के लिए जल्द निर्देशित किया जाएगा। यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

भरत त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें