फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक नाराज

Sat, 22 Jun 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के कैहड़गांव में लंबे समय जल संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की। शिकायत पर विधायक महेश जीना ने भी जल संस्थान की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को कैहड़गांव के ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय मासी पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कैहड़गांव मोहणा पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले अंतिम गांव हैं। बीते तीन महीनों से उन्हें इस योजना से पानी नहीं मिल रहा है। आसपास कोई प्राकृतिक स्रोत भी नहीं है जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
उन्होंने विधायक महेश जीना से भी जलापूर्ति सुचारू करवाने की गुहार लगाई। शिकायत पर विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर गहरी नाराजगी जताई। कहा जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर मथुरादत्त पपनोई, वासवानंद, मोहन सिंह मनराल, देव सिंह, चंदन राम, जगत सिंह, भवान सिंह, नरेश चंद्र, मनोज तिवारी, केवलानंद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें