फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आधे अल्मोड़ा नगर में जलापूर्ति ठप

Fri, 21 Jun 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी सब स्टेशन में खराबी के चलते नगर के जलाशयों में पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हुआ। ऐसे में आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

कोसी सब स्टेशन में बीते बुधवार खराबी आ गई थी, इससे आसपास के 12 से अधिक गांवों के साथ कोसी पंपिंग योजना में बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से कोसी पंपिंग योजना से नगर के जलाशयों में पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को बिष्टाकुड़ा जलाशय से जुड़े नंदा देवी, चीनाखान सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति नहीं हुई और 12 हजार से अधिक की आबादी को जल संकट से जूझना पड़ा। नलों में पानी न आने से लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझाई। जल संस्थान के ईई अरुण कुमार सोनी ने कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से दिक्कत आई है। बृहस्पतिवार को जलाशयों में जलापूर्ति सुचारू हो गई है। शुक्रवार को व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें