बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए सीओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में एक व्यक्ति प्यारा उत्तराखंड नाम से आईडी बनाकर पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ नकारात्मक और भ्रामक दुष्प्रचार कर उनकी छवि को खराब कर रहा है। इससे पूर्व सीएम की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और मानसिक तौर पर आघात भी पहुंचा है। उन्होंने भ्रामक प्रचार करने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लक्ष्मी धर्मशक्तू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद