फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिल्ली रूट पर फिलहाल दो ही सेवाओं का होगा संचालन

Tue, 19 Nov 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज की दिल्ली रूट पर चलने वाली तीन सेवाओं के सापेक्ष फिलहाल दो ही सेवाओं का संचालन किया जाएगा। देहरादून से बागेश्वर डिपो को मिली नई बसों को पिथौरागढ़ भेजे जाने से कुछ दिन तक एक सेवा का संचालन बाधित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले को दो नई बसें मिलने वाली थीं। नई बस लाने देहरादून गए चालकों को बस तो मिली लेकिन पिथौरागढ़ में चल रही भर्ती के कारण बसों को वहां के लिए रवाना कर दिया गया है। डिपो में चार ही नई बसों के होने से दिल्ली रूट पर फिलहाल दो ही सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली रूट की एक बस का संचालन हल्द्वानी तक ही हो रहा है। इधर, रोडवेज की स्टेशन प्रभारी गीता पांडेय ने बताया कि डिपो को दो नई बसें मिल गई हैं लेकिन उन्हें देहरादून से भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को लेकर पिथौरागढ़ भेजा गया है। बसों को डिपो में आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। नई बसों के आने के बाद ही दिल्ली रूट पर तीनों सेवाओं का संचालन हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें