फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पार्किंग नहीं होने से गेट से बाहर खड़े करने पड़ रहेे वाहन

Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्र-छात्राओं को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वाहनाें को गेट से बाहर खड़ा करना पड़ रहा है। पार्किंग नहीं होने से परिसर में आने-जाने वाले लोगों को हो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिसर के पास पर्याप्त स्थान होने के बावजूद पार्किंग नहीं बन पाई है। परिसर बनने से पहले से छात्रसंघ पदाधिकारी पार्किंग की मांग कर रहे हैं। कई बार मामले को परिसर प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। परिसर बनने के बाद पार्किंग बनने की उम्मीद थी लेकिन यह उम्मीद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन






पार्किंग न होने से परिसर में वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े रहते हैं। लंबे समय से पार्किंग बनाने की मांग की जा रही है। मामले को डीएम के सामने भी उठाया गया है।

सौरभ जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष




पार्किंग की सुविधा न होने से वाहन जहां-तहां खड़े रहते हैं। परिसर बनने के बाद व्यवस्थित पार्किंग होनी चाहिए थी। पार्किंग नहीं होने से दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

पंकज कुमार, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि




पार्किंग की समस्या के चलते परिसर के विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर के मुख्यद्वार के पास पार्किंग बनाने की दिशा में काम होना चाहिए।
विज्ञापन


खजान सिंह टंगड़िया, छात्र, बागेश्वर परिसर।





परिसर में पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था छात्रावास के सामने वाले स्थान पर की गई है।
डॉ. दीपा कुमारी, निदेशक पंडित बीडी पांडेय परिसर, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें