फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ जून को आंदोलन की रणनीति तय करेगा एससी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन

Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एससी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की। इस दौरान तय हुआ कि एसोसिएशन कई मांगों के लिए जल्द आंदोलन करेगा। इसके लिए आठ जून को देहरादून में आम बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

एससी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में 24 मई को एससी, एसटी शिक्षक कर्मचारी वर्ग की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की सराहना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं के अनुसार वार्ता नहीं करती है तो सहयोगी संगठनों के साथ वार्ता करते हुए आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसमें अपनी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संचालन प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रकाश ने किया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डीआर बाराकोटी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राकेश रौधियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासकोटी, मंडल महामंत्री सुनील कुमार टम्टा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार, महामंत्री मांगेराम मौर्य, संरक्षक सोहन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें