फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश नहीं होने से किसान परेशान, फसल हो रही प्रभावित

Tue, 09 Jan 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक में बारिश नहीं होने से सब्जी और फल उत्पादक परेशान हैं। किसानों ने कहा कि इस बार बारिश नहीं होने से खेतों में फसल उग नहीं पाई है। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंचाई की सुविधा नहीं होने से किसान परेशान हैं। लोगों ने पारंपरिक खेती करना पहले से बंद कर दिया है। ग्राम मनारी निवासी नवीन महरा ने बताया कि बारिश नहीं होने से मटर, प्याज, गेहूं, आलू, गोभी समेत कई सब्जियों की पैदावार प्रभावित हो रही है। फल उत्पादक किसान नारायण सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से फलों की टहनियां सूखती जा रही हैं। पाले और कड़ाके की ठंड से फलदार पौधे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


इस माह के अंत तक बारिश नहीं होने से रवि की फसलों पर विपरीत असर देखने को मिल सकता है। बारिश से फसलों को संजीवनी मिलेगी।
नारायण सिंह राणा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, उद्यान चौबटिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें