फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में तेंदुए के खौफ ने ग्रामीणों को घरों में रोका

Mon, 18 Mar 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट के बौड़ में दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल करने वाला तेंदुए की गतिविधि ट्रैप कैमरे में दर्ज नहीं हुई है। क्षेत्र में तेंदुए के खौफ ने ग्रामीणों को घरों में रोक दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि वे दो दिन से लकड़ी, घास लेने खेतों में नहीं गए और जानवरों को भी गोठ से बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन

बौड़ गांव में बकरी चराने गए दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने शुक्रवार को हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। संयोग से उनकी जान बच गई थी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए शनिवार को गांव के आसपास दो ट्रैप कैमरा स्थापित किए। दो दिन बाद भी कैमरे में तेंदुए की कोई गतिविधि कैद नहीं हो सकी। घटना से खौफ खाए ग्रामीणों ने गांव से बाहर निकलना बंद कर दिया है। उनका कहना है कि वन विभाग के आश्वासन के बाद ही वे गांवों से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएंगे।
कोट-
ट्रैप कैमरा अन्य जगह स्थापित कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतनी होगी। -गंगा शरन, वन क्षेत्राधिकारी, मोहान
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें