गरुड़ (बागेश्वर)। सिरकोट (गरुड़) के धार गांव निवासी गिरीश चंद्र पांडेय ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग-2024 में अपने विषय में ऑल इंडिया रैंक 25वीं हासिल की है।गौरव ने राजीव गांधी विद्यालय बहुली से 12 वीं उत्तीर्ण की। उनके पिता गिरीश चंद्र थराली के बीडीओ हैं। माता भागीरथी पांडेय गृहिणी हैं। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उनकी उपलब्धि पर शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, गोपालदत्त पांडेय, पूरन चंद्र पांडेय, राजेश पांडेय, कैलाश पांडेय आदि ने खुशी जाहिर की है। संवाद