फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गेवाड़ विकास समिति ने समस्याओं का समाधान न होने पर जताई नाराजगी

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गेवाड़ विकास समिति की जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ हुई बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों की पेयजल, क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। जिसमें समस्याओं का समाधान न होने पर समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार व विभागीय अधिकारियों को भेजे 25 सूत्री मांगपत्र का 15 दिसंबर तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की सबसे लंबी रामगंगा बाईं व दायीं नहर सहित विभिन्न नहरों में रवि फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। कहा विभाग नवंबर माह में पानी चलाने के बजाय नहरों की मरम्मत व सफाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले प्रदेश मुख्यमंत्री को भेजे विभिन्न समस्याओं के 25 सूत्री मांग पत्र पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ है। इस पर नाराज सदस्यों ने तय किया कि 15 दिसंबर के बाद पुनः बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही सड़कों की खस्ता हालत, अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी ,शिक्षकों की कमी पर भी बैठक में चर्चा हुई।
बैठक में जल निगम के ईई समीर प्रताप सिंह, एई राजेंद्र लाल, जल संस्थान के एई कैलाश चंद्र, जेई सोनू भट्ट, सिंचाई विभाग के जेई मनोज जोशी व गौरव पांडे, विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, सदानंद पांडे, चंदन बिष्ट, अशोक कुमार, गणेश नायक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें