फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वाहन से टक्कर मारने का आरोपी दोषमुक्त

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले आरोपी प्रकाश सिंह निवासी बेतालघाट को दोषमुक्त करार दिया। आरोपी के अधिवक्ता दीप जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ निवासी दीवान सिंह ने 11 अप्रैल 2021 को अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी। उसके मुताबिक नौ अप्रैल 2021 को अल्मोड़ा बेस अस्पताल के पास तेज रफ्तार वाहन चलाकर आरोपी ने उसके बेटे गौरव सिंह की बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। तब से मामला न्यायालय में चल रहा था जिस पर सोमवार को फैसला आया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपी को दोषमुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें