अल्मोड़ा। नगर के माल रोड में आए दिन लगता जाम लोगों के लिए मुसीबत है। सोमवार को आधे घंटे तक शिखर तिराहे पर वाहन रेंगते रहे। इससे पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। पार्किंग न होने से वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं। यह भी नगर में जाम का कारण हैं। यातायात प्रभारी संजय पाठक ने बताया की नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। संवाद