फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की विसंगति दूर करने की मांग की

Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की खड़ी बाजार धारानौला स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की विसंगति दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि 16 दिसंबर को विजय दिवस भव्य रूप में मनाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष सूबेदार आनंद सिंह बोरा ने कहा कि वन रेंक वन पेंशन का लाभ पूर्व सैनिकों को नहीं मिल रहा है, इसे सरकार को गंभीरता से लेना होगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने धारानौला से विकास भवन तक सिटी बस संचालन और बाजार में हो रहे अतिक्रमण को रोकने मांग की। संचालन सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। वहां संरक्षक पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, दान सिंह बिरौड़िया, सुरेश सिंह असवाल, महेंद्र सिंह मनराल, हरीश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें