फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में खाद्य सामग्री के भरे 10 सैंपल, जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला

Thu, 09 Nov 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीवाली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। विभाग ने नगर के कई स्थानों पर पहुंचकर दुकानों में छापामारी की। इस दौरान टीम ने जांच के लिए खाद्य सामग्री के 10 नमूने भरे। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग की कार्रवाई से मिलावट करने वालों में अफरातफरी है।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर के नेतृत्व में अफसर कॉलोनी, माल रोड सहित अन्य हिस्सों में छापा मारा। इस दौरान 10 दुकानों से मिठाई, तेल, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल भरे गए। टीम ने लोधिया बैरियर में मिलावटी सामान की रोकथाम के लिए वाहनों की चेकिंग की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि दीवाली पर वाहनों में भी मिलावटी सामान आने की संभावना को देखते हुए टीम सजगता से काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें