रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर विकास संघर्ष समिति ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद से मुक्ति न मिलने से क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। लोगों की भावनाओं को सरकार अनदेखा कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि पालिका में शामिल किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां लाखन अग्रवाल, गिरीश भगत, भुवन चंद्र साह, किरण साह आदि मौजूद रहे। संवाद