अल्मोड़ा। खड़ी बाजार धारानौला स्थित परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि नगर में रोजाना तीन से चार घंटे बिजली कटौती हो रही है, इससे आम जनता परेशान है। कारोबारियों को भी खासा नुकसान हो रहा है। उन्होंने बिजली कटौती बंद करने की मांग की। उन्होंने पानी का वितरण ठीक ढंग से न होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि बगैर समय निर्धारण के वितरण करने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बैठक में धारानौला से विकास भवन के लिए सिटी बस संचालन, बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, सुरेंद्र लाल टम्टा, पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, दान सिंह बिरौड़िया आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद