अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बढ़ने से गांवों में दहशत है। शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही करने में खतरा है। जिले के घनेली, उडियारी, सूरा, धामस, खुट आदि गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। घनेली के बद्री दत्त भट्ट ने बताया कि कई बार तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इधर अल्मोड़ा के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करती है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जल्द ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा। संवाद