अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के घाटी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड बढ़ रही है। दिन में धूप खिलने से लोगों में राहत है।
जिला मुख्यालय के घाटी क्षेत्र कोसी, कटारमल, बिमोला, धामस, घनेली, कूटगोली, कसारदेवी आदि में सुबह कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। मौसम में आए बदलाव से लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल की चपेट में आ रहे हैं। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। संवाद